Tuesday, October 20th, 2026

नगालैंड के लोकायुक्त ने दिया इस्तीफा

कोहिमा
नगालैंड में राजनीतिक भ्रष्टाचार पर नजर रखने के लिए नियुक्त किए गए लोकायुक्त जस्टिस उमा नाथ सिंह  ने आखिरकार सोमवार को अपना इस्तीफा दे दिया। दो साल के नाटकीय कार्यकाल के बाद सिंह के इस्तीफे की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने मंजूरी दे दी है।

राज्य की सरकार के साथ टकराव का आलम यह था कि सिंह ने 'अस्थिर हालात और विपरीत परिस्थितियों' का हवाला देते हुए पद छोड़ने की इच्छा जाहिर की थी। वहीं नगालैंड सरकार लंबे समय से लोकायुक्त की समस्त शक्तियां छीन लिए जाने की मांग कर रही थी।

कामकाज पर उठे थे सवाल
भारत के मुख्य न्यायाधीश शरद अरविंद बोबडे की अगुवाई वाली तीन जजों की बेंच ने लोकायुक्त की अपील को स्वीकार करते हुए उन्हें पद से इस्तीफा देने की मंजूरी दी। साथ ही सु्प्रीम कोर्ट ने नगालैंड सरकार को भी इस्तीफे को तत्काल प्रभाव से मंजूर करने का निर्देश दिया। फरवरी 2019 में नगालैंड के लोकायुक्त का पदभार संभालने वाले रिटायर्ड जज उमा नाथ सिंह की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में सीनियर वकील विकास सिंह ने निवेदन किया।

 

#लोकायुक्त

Source : Agency

पाठको की राय